UP News: मछली पकड़ने पर विवाद! परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

UP News बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गौरा गजनी गांव में मछली पकड़ने के मामूली विवाद पर एक परिवार की लाठी-डंडों से बर्बर पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विवाद तब शुरू हुआ जब परिवार ने मछली पकड़ने से मना किया, जिससे नाराज नूर मोहम्मद और अली हसन ने परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में अनीता देवी और उनके बेटे सूरज को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की और नूर मोहम्मद और अली हसन के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

Scroll to Top