Patna: दानापुर में पुलिस की नशेड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, 12 लोग स्मैक और गांजे के साथ गिरफ्तार

Patna: दानापुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 स्मैक के आदी और 2 गांजे के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस ने बलदेव स्कूल इलाके से 10 लोगों को स्मैक के साथ हिरासत में लिया, जबकि दो अन्य को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और गांजा बरामद किया। गिरफ्तार किए गए लोगों पर एनडीपीएस कानून के तहत मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें

Scroll to Top