Ranchi: आज सोच समझ कर घर से निकलें वरना हो जाएंगे परेशान! सड़क से गायब ऑटो और ई-रिक्शा, आखिर क्यों है हड़ताल?

Ranchi: राजधानी रांची में आज ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा नए रूट निर्धारण के तहत शहर को चार जोनों में बांटा गया है, जिसमें 113 नए रूट निर्धारित किए गए हैं। इन बदलावों से ऑटो चालकों की आमदनी पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि नए रूट काफी छोटे हैं।

ऑटो चालक यूनियन का कहना है कि नए रूट निर्धारण से उनकी आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो जाएगी, जिसके विरोध में वे आज हड़ताल पर हैं। ई-रिक्शा चालकों ने भी इस हड़ताल में शामिल होकर अपना विरोध जताया है। दूसरी ओर, सिटी बसों का शहर में प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है, जिससे बस चालक भी नाराज हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Ranchi: हड़ताल के कारण सबसे अधिक परेशानी आम लोगों को हो रही है। अस्पताल में नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद माता-पिता को गोद में लेकर सड़कों पर पैदल चलना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें कोई वाहन नहीं मिल रहा। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं और कॉलेज पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधन ढूंढने पर मजबूर हैं।

प्रशासन ने अभी तक इस स्थिति पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जबकि ऑटो और ई-रिक्शा चालक अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

और पढ़ें

Scroll to Top