Bihar: शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से हो रही तस्करी! लखीसराय में पुलिस ने 500 लीटर देशी दारू के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

लखीसराय: कबैया थाना पुलिस ने सूर्यनारायण घाट स्थित एक घर में छापेमारी कर लगभग 500 लीटर देशी शराब बरामद की है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल दास का पुत्र बादल कुमार अपने घर में शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। कबैया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top