Agra News: मामूली विवाद पर दो पक्षों में हुई जमकर मार-पीट, चल गई गोलियां

Agra: आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव नगला धोर्रा कुबेरपुर में गोलीकांड से दहशत फैल गई। मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Agra News

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति टॉयलेट कर रहा था, जिसे दूसरे पक्ष ने टोका। इसके बाद कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें

Scroll to Top