Rajasthan: सरकारी अस्पताल में भिड़ गए दो सांड, मच गई अफरा-तफरी! कई बाइकों और कार को हुआ भारी नुकसान [VIDEO]

Rajasthan: सिरोही जिले के सरुपगंज सरकारी अस्पताल में दो सांड आपस में भिड़ गए, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इस भिड़ंत में लगभग 10 बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार भी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह दोनों सांडों को भगाया।

सरुपगंज कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक आम बात है, और ये पशु कई बार लोगों को घायल कर चुके हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रामलाल ने बताया कि इस मामले में ग्राम पंचायत भावरी को एक पत्र लिख दिया गया है, ताकि आवारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जा सके। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद सुरक्षा और देखभाल की मांग की है।

और पढ़ें

Scroll to Top