UP News: जालौन में प्रेमी युगल ने कोतवाली में रचाई शादी, पुलिस की मौजूदगी में बंधे अटल बंधन में

UP News: जालौन में एक प्रेमी युगल ने समाज की सभी बंदिशों को तोड़ते हुए कोतवाली में शादी कर ली। पिछले चार साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़के के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे।

पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

प्रेमी युगल ने पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई। आज कोच कोतवाली क्षेत्र के नगर कोच में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की।

कोतवाली में प्रेमी युगल की शादी

पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाकर उनकी शादी करवाई। यह कदम समाज की पारंपरिक सोच और बंदिशों को चुनौती देने वाला था, और दोनों ने अपने प्यार को अटल बंधन में बांधने का साहसिक कदम उठाया।

और पढ़ें

Scroll to Top