Jharkhand: जमशेदपुर में हरताली तीज का उत्सव, महिलाएं मेहंदी और 16 सिंगार की तैयारियों में जुटी

Jharkhand: लौहनगरी जमशेदपुर में हरताली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाएं विशेष उत्साह के साथ तीज पर्व की तैयारी में जुटी हुई हैं। आज सुबह से ही महिलाएं नहा-धोकर और मेहंदी लगाकर तीज के त्योहार की तैयारियों में व्यस्त हैं।

तीज की तैयारी और उत्सव

महिलाओं का कहना है कि तीज के दिन वे मेहंदी लगाने के बाद 16 सिंगार के सामान की खरीदारी करती हैं। पर्व के एक दिन पहले से ही निर्जला उपवास करती हैं। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य पति की लंबी उम्र की कामना करना है, और यह महिलाओं के जीवन में विशेष महत्व रखता है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Jharkhand: महिलाओं ने बताया कि आज सुबह नहा-धोकर व्रत की शुरुआत की गई है। कल सुबह से निर्जला उपवास रखकर शाम को 16 सिंगार किया जाएगा और तीज व्रत की कथा सुनकर व्रत का समापन किया जाएगा। महिलाएं यह भी बताती हैं कि इस व्रत की शुरुआत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए की थी, ताकि उनकी जोड़ी हमेशा सलामत रहे। इसी कामना के साथ महिलाएं इस व्रत को करती हैं ताकि उनके पति के साथ उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।

और पढ़ें

Scroll to Top