Rajasthan: नागौर एसपी नारायण टोगस ने बिना रुके 20 किलोमीटर की दौड़ लगाई

Rajasthan: नागौर के एसपी नारायण टोगस ने नागौर से खरनाल तक बिना रुके 20 किलोमीटर की दौड़ लगाई। 56 वर्ष की उम्र में भी पूरी तरह से फिट एसपी टोगस ने राजकीय खेल स्टेडियम से दौड़ की शुरुआत की और खरनाल स्थित वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए।

उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारी

नागौर एसपी नारायण टोगस

एसपी नारायण टोगस ने यह दौड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खरनाल दौरे से एक दिन पहले मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए लगाई। यह दौड़ नागौर जिले के इतिहास में खास है, क्योंकि यह पहला मौका है जब किसी एसपी ने बिना रुके इतनी लंबी दौड़ पूरी की है।

और पढ़ें

Scroll to Top