Uttar Pradesh: संभल में कार सवारों ने साइड न देने पर युवकों को घसीटा और चलती कार से फेंका, CCTV में कैद हुई घटना

Uttar Pradesh: संभल जिले के बनियाठर थाना इलाके के गुमथल रोड पर देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। रोड पर साइड न देने पर कार सवारों ने दो युवकों को कार में खींच लिया और विंडो से लटकाकर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद चलती कार से दोनों युवकों को फेंक दिया।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवारों की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सड़क किनारे अपने घर पर चल रहे एक कार्यक्रम में डांस कर रहे थे। उसी दौरान कार सवारों ने साइड न मिलने पर गुस्से में आकर युवकों को जबरन कार में खींच लिया और उनके साथ यह क्रूरता की।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

और पढ़ें

Scroll to Top