Delhi Police ने ‘लेडी डॉन’ काजल खत्री को किया गिरफ्तार, कपिल मान गैंग से जुड़ा है मामला!

Delhi क्राइम ब्रांच ने कपिल मान गैंग की लेडी डॉन काजल खत्री को गिरफ्तार कर लिया है। काजल खत्री पर आरोप है कि उसने जनवरी में सूरज मान की नोएडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या के मामले में वह वांटेड थी और पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

क्राइम ब्रांच ने इनपुट के आधार पर रोहिणी जिले में ट्रैप लगाकर काजल को दबोचा। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर कपिल मान मंडोली जेल में बंद है, और काजल खत्री जेल के बाहर से ही इस गैंग का संचालन कर रही थी। काजल खुद को कपिल मान की पत्नी भी बताती है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

गौरतलब है कि कपिल मान गैंग और परवेश मान गैंग के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रहा है, जिसमें कई लोग मारे जा चुके हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इस गिरफ्तारी से क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जो इस खतरनाक गैंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें

Scroll to Top