Kanpur Dehat: गन हाउस में चोरी, कई हथियार और कारतूस गायब

Kanpur Dehat के रनियां थाना क्षेत्र में चिटिकपुर चौराहे के पास स्थित परिहार गन हाउस में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताला तोड़कर 2 डबल बैरल, 4 बंदूकें, 2 सिंगल बैरल और कई कारतूस चुरा लिए हैं।

चोरी से इलाके में हड़कंप

Kanpur Dehat: गन हाउस में चोरी, कई हथियार और कारतूस गायब

इस चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने किया दौरा

पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

और पढ़ें

Scroll to Top