एक्ट्रेस Mahhi Vij ने अपने पिता की नहाने में की मदद, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कहा- बेटी हो तो ऐसी

टीवी एक्ट्रेस Mahhi Vij का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स माही की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या खास है।

माही ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

हाल ही में माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने बीमार पिता की देखभाल कर रही हैं। उनके पिता बैठे हुए हैं और माही उन्हें नहलाते हुए नजर आ रही हैं, हालांकि इस दौरान माही काफी मायूस भी दिखाई दे रही हैं।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

पापा के लिए भावुक कैप्शन

वीडियो के साथ माही ने कैप्शन में लिखा, “मेरी लाइफ के ये 10 दिन बेहद मुश्किल थे। मेरे पापा, जिन्होंने हमेशा मेरा हर काम किया, ताकि मैं कम्फर्टेबल महसूस कर सकूं। आज मेरे पापा को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है और मैं उन्हें पहले की तरह ही देखना चाहती हूं।” माही के इस भावुक कैप्शन ने सभी का दिल छू लिया।

यूजर्स ने दी दुआएं

माही विज के पिता इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं, और माही उनकी पूरी देखभाल कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “ढेर सारा प्यार और दुआएं।” दूसरे ने कहा, “आप दुनिया की बेस्ट बेटी हैं, भगवान करे आपके पापा जल्दी ठीक हो जाएं।” यूजर्स माही की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

माही विज की अदाकारी

Mahhi Vij ने कई लोकप्रिय टीवी शोज़ जैसे ‘बालिका वधू’, ‘लागी तुझसे लगन’, ‘शुभ कदम’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘बैरी पिया’ में काम किया है। दर्शकों को उनका काम बेहद पसंद आता है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

और पढ़ें

Scroll to Top