WHO द्वारा ‘इमरजेंसी’ घोषित मंकीपॉक्स के वेरियंट का पहला मामला भारत में मिला, Kerala में हुई पुष्टि

भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस Kerala के मलप्पुरम में सामने आया है। पिछले हफ्ते मिले इस मामले की जांच के बाद मंकीपॉक्स की पुष्टि की गई है।

मंकीपॉक्स के पहले मामले की जानकारी

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

मंकीपॉक्स की पुष्टि होने वाले व्यक्ति की उम्र 38 साल है, और उसकी यूएई की ट्रैवल हिस्ट्री है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस व्यक्ति में एमपॉक्स clad 1 वैरिएंट की पुष्टि हुई है, जो भारत में इस वैरिएंट का पहला मामला है। यह वही वैरिएंट है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

हॉस्पिटल में इलाज जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए, शख्स को एक हफ्ते से हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। उसे आइसोलेशन में रखा गया है, और उसका इलाज जारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

और पढ़ें

Scroll to Top