Delhi: दिल्ली पुलिस ने ख्याला से दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Delhi के ख्याला इलाके में नाला रोड पर सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। स्पेशल स्टाफ की इस कार्रवाई में दोनों अपराधियों, विकास और रमेश, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए।

Delhi: लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे बदमाश

डीसीपी के मुताबिक, विकास और रमेश दोनों ही जिले में लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे और उन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। बुधवार सुबह जब वे इलाके में एक और वारदात की योजना बना रहे थे, तभी स्पेशल स्टाफ ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

एनकाउंटर में घायल बदमाश

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इलाके में अपराध पर नकेल

इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि दोनों बदमाश लंबे समय से इलाके में आतंक मचाए हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को पकड़कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।

और पढ़ें

Scroll to Top