Bareilly: सुहागरात पर हंगामा, दुल्हन ने दूल्हे को बताया नामर्द, बिचौलिये की पिटाई

Bareilly के सीबीगंज क्षेत्र में सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति को नामर्द बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। दुल्हन ने तुरंत अपने पिता को फोन किया और आधी रात को मायके चली गई। गुस्साए परिजनों ने शादी करवाने वाले बिचौलिये को घर बुलाया और उसकी पिटाई करते हुए रात भर बंधक बनाकर रखा।

पुलिस की हस्तक्षेप से बिचौलिये की रिहाई

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिचौलिये को छुड़ाया और मामला दर्ज किया। दुल्हन का आरोप है कि निकाह के दौरान बिचौलिये ने दूल्हे की असलियत छुपाई थी। वहीं, दूल्हे के पिता का कहना है कि उनका बेटा बिल्कुल ठीक है और लगाए गए आरोप गलत हैं।

पुलिस कर रही है जांच

Bareilly: पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

और पढ़ें

Scroll to Top