Madhya Pradesh News: मुरैना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 6 बदमाश गिरफ्तार, मोनू शर्मा से हथियार बरामद

मुरैना ब्रेकिंग जिले के जौरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 जिला बदर, 2 स्थाई वारंटी, और 2 फरारी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे बदमाश मोनू शर्मा पर मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा 7500 रुपए का इनाम भी था। पुलिस ने इस आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया है।

मोनू शर्मा पर एक दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस ने इनामी, फरारी और जिला बदर कुल 6 आरोपियों को पकड़ा है। यह बड़ी कार्यवाही मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में जौरा थाना पुलिस ने की है।

जौरा थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि कई लोग झूठी बातें करते हैं कि पुलिस एफआईआर नहीं करती, जबकि सच्चाई यह है कि अगर घटना हुई है तो एफआईआर होगी और नहीं हुई है तो एफआईआर नहीं होगी।

Scroll to Top