Wednesday, 8 Oct 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > देश > बीबीएन में अवैध वसूली गैंग का खौफ: उद्योगपतियों और अधिकारियों को धमका कर कर रहे ब्लैकमेल
देश

बीबीएन में अवैध वसूली गैंग का खौफ: उद्योगपतियों और अधिकारियों को धमका कर कर रहे ब्लैकमेल

सुमित कुमार
Last updated: September 29, 2025 2:14 pm
सुमित कुमार
Share
बीबीएन
SHARE
Highlights
  • अवैध वसूली के मंसूबे पूरे नहीं होने पर हत्या तक की धमकी देते हैं गिरोह के सदस्य
  • फर्जी खबरें बनाकर सोशल मीडिया पर बड़े प्लेटफॉर्म जैसी दिखाकर फैलाते हैं
  • कबाड़ ठेके और सबलेट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए मोटी कमाई की जाती है
  • गैंग का सरगना किशन कुमार कसाना उर्फ रिंकू बताता है राजनीतिक दल का पदाधिकारी
  • बद्दी थाने में किशन कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
  • गिरोह का सरगना आरटीआई एक्टिविस्ट बताकर करता है ब्लैकमेल
  • गिरोह पर अगर नकेल न कसी गई तो राज्य में औद्योगिक विकास प्रभावित होगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में फर्जी पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ता का एक गैंग सक्रिय है, जो उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों को अवैध वसूली के लिए निशाना बना रहा है। जब इसके मंसूबे पूरे नहीं होते तो यह गिरोह धमकी और यहां तक कि हत्या तक की बात करने से नहीं चूकता। इस गिरोह की वजह से राज्य की इस औद्योगिक नगरी के उद्मियों में भारी खौफ है।

यह गैंग उद्योगों और सरकारी अधिकारियों को ब्लैकमेल करने के लिए फर्जी खबरें तैयार करता है और उन्हें सोशल मीडिया पर इस तरह फैलाता है मानो यह बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की असली खबरें हों। गैंग उद्योगों में कबाड़ के ठेके और अन्य सबलेट कॉन्ट्रैक्ट लेकर मोटी कमाई करता है। इस गिरोह का सरगना किशन कुमार कसाना उर्फ रिंकू है, जो खुद को एक राजनीतिक दल का पदाधिकारी बताकर उद्योगपतियों और अधिकारियों को धमकाता है। सूत्र बताते हैं कि उसके नाम पर कई अवैध धंधे भी बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया में चलते हैं। बद्दी थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें सड़क पर जानलेवा हमला करने का भी उल्लेख है।

गैंग का पूरा नेटवर्क फर्जी पत्रकारों के जरिए चलता है, जो फर्जी चैनल और प्लेटफॉर्म बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हैं। इनमें से एक सदस्य भोपाल के एक अखबार का स्ट्रिंग होने का दावा करता है, जबकि दूसरा सदस्य “देन या नाओ” नाम से प्लेटफॉर्म चलाता है। इस गिरोह का मकसद सिर्फ वही खबरें दिखाना है, जिससे इनके अवैध कारोबार को सहारा मिले।

गिरोह की दिल्ली तक पहुंच

इस गिरोह के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है कि इस गिरोह से जुड़े लोग फर्जी आई कार्ड बनाकर दिल्ली स्थित हिमाचल सरकार के भवनों में ठहरते हैं ताकि इनकी काली करतूतें छिपी रहें। यही नहीं, ये लोग अधिकारियों व उनके परिवारों का पीछा करवाते हैं। ये लोग अधिकारियों की हर गतिविधि का वीडियो बनाकर रिकॉर्ड रखते हैं.

गिरोह से जुड़ा तथाकथित आरटीआई एक्टिविस्ट अधिकारियों, हाईकोर्ट और सीएम कार्यालय तक को फर्जी ईमेल भेजता रहता है, ताकि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने इस फर्जी एक्टिविस्ट की जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद उसके गुर्गे गैंग की गतिविधियों अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला गंभीर है और राज्य सरकार को तुरंत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। अदालत और पुलिस में शिकायतें पहुंच चुकी हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही इस गैंग का पर्दाफाश होगा। अगर इस गिरोह पर जल्द नकेल नहीं कसी गई तो इससे हिमाचल प्रदेश का औद्योगिक विकास प्रभावित हो सकता है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By सुमित कुमार
Follow:
मैं सुमित कुमार एक पत्रकार हूं जो सभी राज्यों की स्थानीय खबरों को कवर करता हूं। मेरे द्वारा रिपोर्ट की गई खबरें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाओं को उजागर करती हैं, जिससे जनता को सही और सटीक जानकारी मिलती है। मुझे पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज बनना और उनके मुद्दों को मुख्यधारा में लाना पसंद है।
Previous Article राजेश बोथरा राजेश बोथरा: 12,000 करोड़ के वित्तीय घोटाले का मुख्य किरदार?

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Haryana News: कांग्रेस नेता करन दलाल ने किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के भाजपा में जाने पर जताई चिंता

Haryana News: कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री करन दलाल (Karan Dalal) ने कांग्रेस…

By सिद्धार्थ राव

Delhi News in Hindi: भीषण गर्मी में गाजियाबाद ने तोड़ा बीयर बिक्री का रिकॉर्ड, 400 करोड़ की खपत दर्ज

Delhi News in Hindi: एनसीआर समेत गाजियाबाद में पिछले कुछ महीनों के दौरान भीषण गर्मी…

By सुमित कुमार

Kota: वन विभाग ने 12 फीट लंबे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू, ग्रामीणों में फैली दहशत

Kota के बारां रोड के पास मोरपा गांव में एक खेत में भारी भरकम मगरमच्छ…

By प्रिंस गौर

You Might Also Like

राजेश बोथरा
देश

राजेश बोथरा: 12,000 करोड़ के वित्तीय घोटाले का मुख्य किरदार?

By Nitesh Raj
ऑनलाइन गेमिंग की अंधेरी दुनिया में Apex Suryoday और OrielFin की भूमिका पर उठे सवाल
देश

ऑनलाइन गेमिंग की अंधेरी दुनिया में Apex Suryoday और OrielFin की भूमिका पर उठे सवाल

By प्रदीपक वर्मा
Vantara
देश

Delhi High Court ने Vantara की याचिका खारिज की, Himal Southasian की रिपोर्ट पर रोक से इनकार

By अंकुर सिंह
cininfo-screenwriters-lab-2025-hindi-news
देश

Cininfo Screenwriters Lab 2025 लॉन्च: उभरते राइटर्स के लिए Nikkhil Advani और SGFA का बड़ा कदम

By अंकुर सिंह
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?