Greater Noida: मामूली कहासुनी पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला, महिला से भी की मारपीट; वीडियो वायरल

Greater Noida: इकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र के घरबरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। घटना में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें लात-घूसों से पीटा गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना चार दिन पहले की है।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-21-at-9.06.49-AM.mp4
Greater Noida

मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद से घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है

Exit mobile version