Faridabad News: में केएफएस कंपनी के गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू।

Faridabad: के बल्लभगढ़ मोहना रोड पर स्थित केएफएस कंपनी के गोदाम में भयंकर आग लग गई। यहां जिम की मशीनों का स्टोरेज था। आग लगने के बाद

करीब 3:00 बजे गोदाम के कर्मचारियों ने 112 पुलिस कंट्रोल को फोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग को नियंत्रित किया।

आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम समेत सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Exit mobile version