Chhattisgarh: दुर्ग में एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नाइट ड्यूटी में था तैनात

Chhattisgarh: ‘दुर्ग’ एक बड़ी घटना में, एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवान मनोज कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मनोज भिलाई के सब स्थित ट्रांजिट कैंप में गेट पर गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। यह घटना मंगलवार रात की है, जब मनोज रात 8:30 से 11:30 बजे तक मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे थे।

रात 9:12 बजे के करीब, मनोज ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गर्दन से सिर की ओर गोली मार ली। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Chhattisgarh: मृतक मनोज कुमार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनोल का निवासी था और एसएसबी की 28वीं बटालियन में तैनात था। वर्तमान में वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी हेतु भिलाई स्थित एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय में तैनात थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और नेवाई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और एसएसबी दोनों ही इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं।

और पढ़ें

Exit mobile version