Chhattisgarh: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मिली महिला की फांसी से लटकती लाश, परिजनों को हत्या का शक

Chhattisgarh: अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में देर शाम एक महिला की फांसी से लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका श्यामवती, बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसवार की निवासी थी। वह अपनी 17 वर्षीय पोती, जिसे सांप ने काट लिया था, का इलाज कराने अस्पताल आई थी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

परिजनों का कहना है कि श्यामवती दो दिनों से लापता थी, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। महिला का शव अस्पताल स्टाफ द्वारा देखा गया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh: परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है, जिससे पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

और पढ़ें

Scroll to Top