जेल से बाहर आते ही भावुक हुए Arvind Kejriwal, बोले- हौसला 100 गुना बढ़ गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal शुक्रवार देर रात तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। 156 दिनों बाद जेल से बाहर आते ही वे भावुक हो गए और समर्थकों के बीच पहुंचकर कहा कि वे देशविरोधी ताकतों से लड़ते रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जेल ने उनके हौंसलों को 100 गुना बढ़ा दिया है। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

तिहाड़ जेल के बाहर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जो उनके रिहा होने पर जश्न मना रहे थे।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने समर्थकों का अभिवादन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन भगवान ने हमेशा उनका साथ दिया। इस बार भी वे ईमानदार थे और सही रास्ते पर थे, इसलिए जेल से बाहर आ सके।

और पढ़ें

Exit mobile version