Arvind Kejriwal को सशर्त जमानत, अब मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने Arvind Kejriwal को मिली जमानत पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को अब मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, “जब केजरीवाल मुख्यमंत्री का काम नहीं कर सकते, तो वो इस पद पर क्यों बने रहें? अगर वो सच्चे हैं, तो शर्तों के साथ जमानत क्यों मिली? उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।”

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सचदेवा ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराया है, जिसका मतलब है कि उन पर लगाए गए आरोप सही हैं। उन्हें सशर्त जमानत मिलना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, क्योंकि मुकदमा अभी भी जारी रहेगा और केजरीवाल को जल्द ही सजा हो सकती है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

उन्होंने केजरीवाल की तुलना जयललिता, लालू यादव और मधु कोड़ा से करते हुए कहा कि इन नेताओं को भी जमानत मिली थी, लेकिन बाद में वे सजा पाकर जेल गए थे। सचदेवा का मानना है कि केजरीवाल को भी जल्द ही सजा होगी और वह भी जेल जाएंगे।

और पढ़ें

Scroll to Top