Barapullah Flyover 3: इस फ्लाईओवर पर चल रहा काम, बनते ही दिल्‍ली-नोएडा वालों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले! कब होगा चालू?

Barapullah Flyover 3: राष्ट्रीय राजधानी से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली के बीच आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बन रहा बारापुला फ्लाईओवर (Barapullah Flyover) परियोजना का तीसरा चरण इस साल पूरा होने की उम्मीद नहीं है। मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर (Barapullah Flyover 3) का निर्माण कार्य पिछले 9 साल से चल रहा है। इस फ्लाईओवर का निर्माण 2015 में शुरू हुआ था और इसे 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, कभी जमीन न मिलने तो कभी फंड की कमी के कारण यह अब तक पूरा नहीं हो सका है। काम में देरी के कारण इसकी लागत भी बढ़ गई है।

अभी भी इस 3.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का काफी काम अधूरा है। अगर इसी गति से काम चलता रहा तो इसे पूरा करने में लगभग डेढ़ साल और लग जाएगा। समस्या यह है कि फ्लाईओवर के रास्ते में आने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति अभी तक वन विभाग से नहीं मिली है। नदी के बीच में संस्पेंशन केबल लगाने के लिए टॉवर बनाने का काम जारी है। मयूर विहार की तरफ अभी भी पियर का काम बाकी है। एक तरफ पियर पर कैप लग चुकी है, जबकि दूसरी तरफ का काम बाकी है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Barapullah Flyover 3: दो फेज हो चुके पूरे

बारापुला परियोजना (Barapullah Flyover 3) की कुल लंबाई 9.5 किलोमीटर है। इसे तीन चरणों में विभाजित किया गया था। फेज-1 का निर्माण सराय काले खां से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक 4 किलोमीटर की दूरी पर 2010 में पूरा हुआ था। दूसरे चरण में निर्माण जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आइएनए तक लगभग 2 किलोमीटर का हिस्सा भी 2015 तक तैयार हो गया था। फेज-3 में निर्माण सराय काले खां से मयूर विहार तक 3.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का होना था, जिसका कार्य 2014 में शुरू हुआ था लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

1260 करोड़ रुपये तक बढ़ गई लागत

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 3.5 किलोमीटर है। प्रारंभिक निर्माण में इस फ्लाईओवर की लागत को 964 करोड़ रुपये में अनुमानित किया गया था। लेकिन, 9 साल की देरी के कारण अब यह लागत 1260 करोड़ रुपये तक बढ़ गई है। बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर के विकास के संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल और सरकार में भी विवाद चल रहा है। निर्माण में हुई देरी और जमीन अधिग्रहण में लापरवाही पर उपराज्यपाल ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की खिचाई भी की थी।

Barapullah Flyover 3 से दिल्‍ली-नोएडा का सफर सिग्‍नल फ्री हो जाएगा

बारापुला फ्लाईओवर-3 (Barapullah Flyover 3) के निर्माण से अब रोजाना हजारों लोगों को लाभ होगा, जिन्हें मयूर विहार से लेकर एम्स तक सिग्नल फ्री सफर करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, यह फ्लाईओवर न केवल सराय काले खां के बीच लगने वाले जाम से लोगों को राहत देगा, बल्कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मयूर विहार और अन्य आसपासी क्षेत्रों में ट्रैफिक को सिग्नल फ्री कर देगा।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version