New Delhi News:एग्जिट पोल पर बीजेपी विधायक अनंत ओझा की प्रतिक्रिया: मोदी सरकार की प्रचंड जीत की उम्मीद

नई दिल्ली: एग्जिट पोल में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस पर बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मोदी जी की जीत है।

अनंत ओझा ने कहा, “मोदी जी के दिल में देश की जनता है और देश की दिल में मोदी जी हैं, इसलिए सभी एग्जिट पोल 400 पार के संकेत दे रहे हैं और मतगणना के बाद यही रिजल्ट में तब्दील होंगे। देश ने एक बार फिर देश को तोड़ने वाली राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का काम किया है और नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश की तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।”

बीजेपी कार्यकर्ताओं में इस संभावित जीत की खुशी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। एग्जिट पोल के नतीजों ने पार्टी में नई ऊर्जा भर दी है और कार्यकर्ता जश्न की तैयारी कर रहे हैं।

Scroll to Top