Delhi से अजमेर जा रही सवारियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर को नींद की झपकी लगने के कारण हुआ हादसा

Delhi: ‘Jaipur’ अचरोल पुलिया के पास दिल्ली से अजमेर जा रही एक सवारियों से भरी बस अचानक पलट गई। बस पलटते ही सवारियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े।

हादसे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अचरोल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में करीब 15 से अधिक सवारियों के घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को निम अस्पताल पहुंचाया गया।

और पढ़ें

Exit mobile version