Delhi में नशे में गाड़ी चलाने के बढ़ते मामले, इस साल अब तक 18,478 चालान, औसतन 70 लोग रोजाना पकड़े गए

Delhi में इस साल 1 जनवरी से 15 सितंबर तक 18,478 लोगों के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने पर चालान काटे गए हैं। औसतन, हर दिन 70 लोग नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नशे में गाड़ी चलाने से न केवल चालक की जान खतरे में होती है, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा होता है।

सबसे ज्यादा चालान पश्चिमी दिल्ली में

पश्चिमी दिल्ली में नशे में वाहन चलाने के सबसे ज्यादा मामले सामने आए, जहां 1973 चालान काटे गए। इसके बाद दक्षिण पूर्वी जिले में 1902 चालान और मध्य जिले में 1752 चालान किए गए। यमुनापार के शाहदरा जिले में सबसे कम 540 चालान हुए।

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि

Delhi: इस साल 15 अगस्त तक 831 घातक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले साल के मुकाबले बढ़ी हैं। बीते साल इसी अवधि में 799 और 2022 में 793 घातक हादसे हुए थे। हालांकि, सामान्य सड़क दुर्घटनाओं में थोड़ी कमी आई है।

और पढ़ें

Scroll to Top