Delhi: कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट जारी, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय को मिला कौन सा विभाग?

Delhi की नई मुख्यमंत्री आतिशी की कैबिनेट की घोषणा हो चुकी है। इस कैबिनेट में अरविंद केजरीवाल की पूर्व कैबिनेट के चार मंत्री भी शामिल होंगे। इनमें सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, और इमरान हुसैन शामिल हैं। साथ ही, कैबिनेट में एक नया चेहरा भी होगा, जिसमें उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत को भी मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है।

केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी का शपथ ग्रहण

केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी का शपथ ग्रहण
केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी का शपथ ग्रहण

17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद, आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। अब, 21 सितंबर को आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं। शीला दीक्षित का कार्यकाल सबसे लंबा, करीब 15 साल तक चला था।

आतिशी की विशेष अपील

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की थी कि उन्हें मुख्यमंत्री चुने जाने पर न तो बधाइयाँ दी जाएं और न ही माला पहनाई जाए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए फर्जी आरोपों और दुष्प्रचार का भी जिक्र किया।

आतिशी ने दिल्ली के लोगों से कहा कि अगर केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं रहे तो कई जनकल्याण योजनाएँ जैसे फ्री बिजली, मोहल्ला क्लिनिक, फ्री बस यात्रा और बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा बंद हो सकती हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चुनावों में केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version