Delhi NCR Weather Update: बारिश का येलो अलर्ट, वीकेंड पर सुहावना रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में दो-तीन दिन की उमस भरी गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है और गुरुवार को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली के अधिकतम तापमान के 33°C और न्यूनतम तापमान के 24°C रहने की उम्मीद है।

एनसीआर में नहीं जारी हुआ बारिश का अलर्ट

गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?

वीकेंड के दौरान दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। शनिवार को मध्यम बारिश और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

और पढ़ें

Exit mobile version