Delhi: देवरानी-जेठानी के विवाद में हुई गोलीबारी, जेठानी के भाइयों ने किया हमला

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके के वेलकम कॉलोनी में देवरानी और जेठानी के बीच हुआ विवाद एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब जेठानी ने अपने भाइयों को बुलाकर देवरानी को गोली मरवा दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल महिला को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Delhi: गोलीबारी का कारण

घटना बुधवार रात की है, जब किसी बात को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच विवाद हो गया। गुस्साई जेठानी ने अपने भाइयों को यूपी के शहीद नगर से बुलाया। जेठानी के चार भाई और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट के बाद उनमें से एक ने देवरानी, सादमा, पर गोली चला दी। गोली सादमा के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने चार आरोपियों को पकड़ा

घटना के बाद इलाके के लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना डीसीपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

महिला की हालत गंभीर

घायल महिला सादमा को फौरन गुरुतेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version