Delhi: विवेकानंद महिला कॉलेज में तीसरी मंजिल से गिरी 19 वर्षीय छात्रा, गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Delhi: पूर्व दिल्ली के विवेक विहार स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद महिला कॉलेज में आज एक गंभीर घटना हुई जब 19 वर्षीय छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। इस हादसे के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया।

Delhi: छात्रा की गंभीर स्थिति

पुलिस को तुरंत कॉल की गई और छात्रा को नजदीक के हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस कारण से पुलिस किसी भी प्रकार का बयान देने में असमर्थ है। पुलिस लड़की के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

घटना की जानकारी

पुलिस थाना विवेक विहार में वीएमसी कॉलेज में एक लड़की के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। 19 वर्षीय छात्रा न्यू एकेडमिक ब्लॉक की दूसरी मंजिल से गिरी हुई पाई गई। लड़की की पहचान पीतमपुरा निवासी के रूप में हुई है, जो विवेकानंद महिला कॉलेज से बीए कर रही है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इलाज की प्रक्रिया

लड़की को तुरंत हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके बाएं हाथ और बाएं पैर में चोटें आई हैं। अंदरूनी चोटों के कारण उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version