Monday, 2 Jun 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > उत्तर प्रदेश > Ghaziabad News: सावन के पहले सोमवार में Dudeshwar Nath Mandir में दिखा भक्ति का सैलाब
उत्तर प्रदेशदिल्ली-NCR

Ghaziabad News: सावन के पहले सोमवार में Dudeshwar Nath Mandir में दिखा भक्ति का सैलाब

Samrat Aggarwal
Last updated: July 22, 2024 12:55 pm
Samrat Aggarwal
Share
dudeshwar nath mandir Dudeshwar Nath Mandir
SHARE

गाजियाबाद: सावन मास सोमवार से शुरू हो गया है, और ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भगवान दूधेश्वर और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला रात 12 बजे से शुरू हुआ, लेकिन उससे पहले ही भक्तों की कतारें लग गईं। सबसे पहले श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए, और मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सावन के पहले सोमवार को मंदिर में इतनी भीड़ उमड़ी कि भक्तों की कतारें फ्लाईओवर से भी आगे तक पहुंच गईं। भगवान दूधेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, पंजाब आदि राज्यों से भक्त पूजा-अर्चना के लिए आए। बड़ी संख्या में वीआईपी भी पूजा-अर्चना के लिए आए। मंदिर के अंदर की व्यवस्था पुलिस प्रशासन और बाहर की व्यवस्था मंदिर के स्वयंसेवकों ने संभाल रखी थी। महाराजश्री के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार मंदिर के स्वयंसेवक भक्तों की सेवा कर रहे थे।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि सावन के पावन महीने की शुरुआत सोमवार से हुई, जिससे सावन मास का महत्व और भी बढ़ गया है। इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन में भगवान शिव और मां पार्वती धरती पर आते हैं और भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। सावन में सोमवार व्रत का भी खास महत्व होता है। सावन सोमवार के दिन उपवास रखने और महादेव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक भी किया। मंदिर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल के नेतृत्व में भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए गए।

और पढ़ें

TAGGED:Bhole Baba
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article श्रावण मास के (8) UP News: लालगंज में फर्नीचर व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांग और फायरिंग के खिलाफ बाजार बंद, दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन
Next Article श्रावण मास के (9) Delhi News: वेस्ट दिल्ली में डीटीसी बस मेट्रो पिलर से टकराई, एक महिला की मौत, 24 घायल

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Business Success Story: एक कर्ज़ग्रस्त किसान ने Soya Milk से बदली अपनी जिंदगी, कमाते हैं 12 लाख रुपये सालाना

यह कहानी है पंजाब के देह कलां गाँव के बच्चत्तार सिंह गरचा की, जिन्होंने आलू…

By hindistates.com

Big crisis on WazirX: 230 मिलियन डॉलर का हैक और ऑर्डर कैंसलेशन, क्या है पूरी कहानी?

भारत के सबसे बड़े और तेज़ी से बढ़ते क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX ने हाल ही में…

By आयुषी दुबे

Delhi: द्वारका में निर्माण स्थल पर हादसा बेसमेंट की दीवार गिरने से 9 घायल

Delhi के द्वारका जिले के सेक्टर 12 में स्थित आकाश हॉस्पिटल के निर्माण स्थल पर…

By मनीष कुमार राणा

You Might Also Like

kanpuR
उत्तर प्रदेशदेश

कानपुर: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से मारपीट के आरोपी ने चौकी के अंदर किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By Dharmendra Bajpai
Radhika Bhatia FIR case
उत्तर प्रदेश

Radhika Bhatia FIR case: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में उमाकांत पर काकादेव थाने में एफआईआर दर्ज

By hindistates.com
Kanpur
उत्तर प्रदेश

Kanpur में पकड़ा गया पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचनाएं भेजने वाला अभियुक्त

By hindistates.com
Kanpur Healthcare Services
उत्तर प्रदेश

Kanpur Healthcare Services: पेंशनर फोरम ने आशोक कुमार की संविदा नियुक्ति की मांग की

By hindistates.com
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?