Ghaziabad में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, हुआ गिरफ्तार

Ghaziabad के थाना नंदग्राम क्षेत्र में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सद्दाम के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ghaziabad: रामलीला मैदान से बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

एसीपी नंदग्राम, पूनम मिश्रा ने बताया कि रामलीला मैदान में बच्ची के पिता आलू चाट की ठेली लगाते थे। घटना के दिन उनकी 7 साल की बेटी भी उनके साथ थी। इसी दौरान, आरोपी सद्दाम ने बच्ची को आइसक्रीम खिलाने का झांसा दिया और उसे सिटी फॉरेस्ट के पास नदी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी सद्दाम पुत्र मेहरुल को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद करने के लिए उसे साथ ले जा रही थी, जब उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

आरोपी सद्दाम ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, कारतूस और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

और पढ़ें

Exit mobile version