Greater Noida: मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए 20 महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर ठग हुआ गिरफ्तार

Greater Noida के बिसरख थाना पुलिस ने एक शातिर ठग राहुल चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर ठगी करता था। आरोपी खुद को IIM का पास आउट और एक प्रतिष्ठित कंपनी का रीजनल मैनेजर बताता था। पुलिस के अनुसार, अब तक आरोपी ने 20 से अधिक महिलाओं को अपने झूठे वादों का शिकार बनाया है।

महिलाओं को फंसाने का तरीका

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि राहुल मेट्रीमोनियल साइट्स पर प्रीमियम अकाउंट बनाता था, ताकि उसकी प्रोफाइल असली और भरोसेमंद लगे। वह आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाओं को अपना मुख्य निशाना बनाता था। उनसे मिलने के बाद, वह फर्जी सैलरी स्लिप दिखाकर उन्हें शादी का झांसा देता और फिर ठगी करता था।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

परिवारों को भी बनाता था शिकार

राहुल चतुर्वेदी महिलाओं से मिलने के साथ-साथ उनके परिवारों से भी संपर्क करता था। ठगी की साजिश को और पुख्ता करने के लिए वह अपनी आवाज बदलकर खुद को अपना पिता बताता और इस प्रकार महिलाओं के परिवार का भी विश्वास हासिल कर लेता था।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

गिरफ्तारी और जांच

बिसरख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि राहुल से पूछताछ जारी है ताकि अन्य पीड़ित महिलाओं की जानकारी जुटाई जा सके।

और पढ़ें

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version