Tuesday, 14 Oct 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Search
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Search
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > दिल्ली-NCR > Greater Noida: लोन एजेंट की हुई हत्या का हुआ खुलासा, डेढ़ करोड़ के विवाद में दोस्तों ने ही की थी दोस्त की हत्या
दिल्ली-NCR

Greater Noida: लोन एजेंट की हुई हत्या का हुआ खुलासा, डेढ़ करोड़ के विवाद में दोस्तों ने ही की थी दोस्त की हत्या

प्रिंस गौर
Last updated: October 10, 2024 5:34 pm
प्रिंस गौर
Share
Greater Noida: लोन एजेंट की हुई हत्या का हुआ खुलासा, डेढ़ करोड़ के विवाद में दोस्तों ने ही की थी दोस्त की हत्या
SHARE

Greater Noida: दादरी थाना पुलिस ने लोन एजेंट अमित कुमार की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह डेढ़ करोड़ रुपए का विवाद बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों ने अपने दोस्त अमित कुमार की हत्या कर उसके शव को दादरी थाना क्षेत्र के हायर कंपनी के पास सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या में इस्तेमाल की गई वेगनार और क्रेटा गाड़ी के साथ 20,000 रुपये और एक लोहे का पाना (आला कत्ल) भी बरामद किया है।

Contents
Greater Noida: हत्या का खुलासाकैसे हुआ हत्या का खुलासा?डेढ़ करोड़ के विवाद में हुई थी हत्याकैसे हुई हत्या?पुलिस ने की तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

Greater Noida: हत्या का खुलासा

7 अक्टूबर को दादरी थाना क्षेत्र में हायर गोल चक्कर के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान के नेतृत्व में गठित टीमों ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और सोशल मीडिया व इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से शव की पहचान अमित कुमार के रूप में की, जो बिसरख थाना क्षेत्र का निवासी था। उसकी पत्नी ने बिसरख थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज में वैगनार और क्रेटा गाड़ियों को देखा गया, जिनसे दो संदिग्ध व्यक्ति उतरते दिखे। जांच के बाद इनकी पहचान अमित कुमार के साथ काम करने वाले सचिन तंवर और रमेश उर्फ रामा के रूप में की गई। इसके बाद हिमांशु और ओमप्रकाश उर्फ शिवम उर्फ बैलू का नाम भी इस हत्या में सामने आया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

डेढ़ करोड़ के विवाद में हुई थी हत्या

डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे और उनका साथी रमेश, अमित कुमार के साथ फर्जी लोन के काम में जुड़े हुए थे। आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी ग्राहकों के आधार कार्ड पर लोन स्वीकृत कराते थे और कमीशन बांट लेते थे। लेकिन अमित कुमार ने कुछ लोन में उनका हिस्सा नहीं दिया था, जो करीब डेढ़ करोड़ रुपये का था। इसी विवाद के चलते उन्होंने अमित कुमार की हत्या की योजना बनाई।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

कैसे हुई हत्या?

6 अक्टूबर की रात, अमित को पैसे के लेनदेन के बहाने बिसरख थाना क्षेत्र के पास बुलाया गया था। अमित अपनी काले रंग की क्रेटा गाड़ी से आया और चारों आरोपी अपनी वेगनार में इंतजार कर रहे थे। जब अमित पहुंचा, तो सभी आरोपी उसकी क्रेटा कार में बैठ गए और पैसे के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद लोहे के पंच और पाने से उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और शव को दूर फेंक दिया गया।

पुलिस ने की तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें

TAGGED:Greater Noida News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Ratan Tata Death: उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे आगे हैं नोएल टाटा, जानिए कौन हैं नोएल टाटा? Ratan Tata Death: उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे आगे हैं नोएल टाटा, जानिए कौन हैं नोएल टाटा?
Next Article Bijnor में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, असामाजिक तत्वों ने ट्रेन की पटरी पर रखे पत्थर, जांच में जुटे GRP और रेलवे अफसर Bijnor में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, असामाजिक तत्वों ने पटरी पर रखे पत्थर, जांच में जुटे GRP और रेलवे अफसर

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Kolkata FF Fatafat Result Today October 21, 2024: किसके नंबर ने मारी बाज़ी? जानें ताज़ा रिजल्ट!

Kolkata FF Fatafat Result Today October 21, 2024: लॉटरी में पुरस्कार जीतने के लिए अचानक से…

By शिवम सोरा

MG Windsor EV Launch: 331 किमी रेंज और 80 कनेक्टेड फीचर्स के साथ भारत में पेश

MG Windsor EV Launch: ब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी MG ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी…

By मनीष कुमार राणा

UP News: CM योगी आदित्यनाथ का श्रावस्ती दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण और राहत कार्य

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्रावस्ती पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण…

By मनीष कुमार राणा

You Might Also Like

दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के पूर्व अधिकारियों और प्राइवेट फर्मों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
दिल्ली-NCR

दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के पूर्व अधिकारियों और प्राइवेट फर्मों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

By प्रदीपक वर्मा
Zahid Chaudhary Sonu Scam
दिल्ली-NCR

Zahid Chaudhary Sonu Scam: दिल्ली में फ्रॉड प्रॉपर्टी डीलर का आतंक, महिलाओं को बना रहा निशाना

By hindistates.com
Ghaziabad: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा महंगा, एक ही रात में 456 लोगों को किया गया गिरफ्तार
दिल्ली-NCR

Ghaziabad: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा महंगा, एक ही रात में 456 लोगों को किया गया गिरफ्तार

By प्रिंस गौर
Ghaziabad: अंशल गार्डन एनक्लेव में हुआ मकर संक्रांति समारोह, जरुरतमंदों को बांटे गए कंबल व खिचड़ी का हुआ वितरण
दिल्ली-NCR

Ghaziabad: अंशल गार्डन एनक्लेव में हुआ मकर संक्रांति समारोह, जरुरतमंदों को बांटे गए कंबल व खिचड़ी का हुआ वितरण

By प्रिंस गौर
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?