Greater Noida: गौर सिटी में हुई चौंकाने वाली घटना, 27वें फ्लोर से गिरकर 12वें फ्लोर की बालकनी में फंसी बच्ची

Greater Noida: बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी के 14 एवेन्यू में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 27वें फ्लोर की बालकनी से 2 वर्षीय बच्ची खेलते समय अचानक नीचे गिर गई। हैरानी की बात यह है कि बच्ची 12वें फ्लोर की बालकनी में जाकर अटक गई।

Greater Noida: बच्ची की रोने की आवाज पर मदद

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर 12वें फ्लोर पर मौजूद लोगों ने तुरंत हरकत में आते हुए बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बच्ची को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं, और फिलहाल उसका इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

घटना का समय और कारण

यह घटना लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के समय बच्ची की मां घर में खाना बना रही थीं, और इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते बालकनी की तरफ चली गई और गिर गई।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version