Gurugram में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

दिल्ली से सटे Gurugram के सेक्टर 92 में एक 30 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर कीर्ति ने 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को आलीशान अंसार हाइट्स सोसायटी में हुई। कीर्ति के पिता जगदीश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पति योगेंद्र और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप

कीर्ति के पिता, जो एक रिटायर्ड फौजी हैं, ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कीर्ति का पति योगेंद्र और उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शादी के समय उन्होंने बलेनो कार, गहने और अन्य घरेलू सामान उपहार में दिए थे। इसके बावजूद, शादी के छह महीने बाद से ही दहेज की मांग बढ़ने लगी। शिकायत में यह भी बताया गया कि योगेंद्र अक्सर शराब पीकर कीर्ति के साथ मारपीट करता था।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

आत्महत्या से पहले का घटनाक्रम

कीर्ति के पिता ने बताया कि 21 सितंबर को उनकी बेटी ने फोन कर कहा था कि पति योगेंद्र ने दहेज और बच्चे न होने की वजह से अपने माता-पिता और बहन के उकसाने पर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद कीर्ति को तुरंत आरवी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कीर्ति के पिता की शिकायत पर पुलिस ने योगेंद्र, उसके माता-पिता दिलीप और शारदा, और बहन डॉली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304B (दहेज हत्या) और 498A (दहेज उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version