Haryana: नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद

Haryana: नायब सिंह सैनी ने आज एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है।

पंचकूला में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित रहे।

Haryana: कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

नायब सिंह सैनी के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

उनके बाद इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर के विधायक राव नरवीर सिंह, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, और विपुल गोयल भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लिए।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

राज्य मंत्री भी बने

डॉ. अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा (रादौर), रणवीर सिंह गंगवा (बरवाला), कृष्ण बेदी (नरवाना), श्रुत चौधरी, आरती राव, राजेश नागर, और गौरव गौतम को राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version