Haryana: कौन होगा कांग्रेस की तरफ से हरियाणा के CM का चेहरा? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दी तस्वीर…

Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक और आलाकमान मिलकर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एग्जिट पोल्स ने पहले से ही बता दिया था कि हरियाणा में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Haryana: भाजपा पर तीखा हमला

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने इसे “झूठ की दुकान” बताया और कहा कि 2014 से 2024 तक भाजपा सरकार ने केवल घोटालों के सिवाय कोई कार्य नहीं किया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

कांग्रेस की उपलब्धियां और भाजपा की विफलताएं

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को देखा है और अब भाजपा सरकार की विफलताओं को भी समझ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2005 से पहले प्रदेश की जेलों में अपराधियों का राज था, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह स्थिति बदल गई थी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

क्षेत्रीय दलों पर टिप्पणी

हुड्डा ने इनेलो, जेजेपी और अन्य क्षेत्रीय दलों को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि ये दल भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

डेरा प्रमुख पर मौन

जब पत्रकारों ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को चुनाव के लिए पैरोल मिलने पर सवाल उठाया, तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

और पढ़ें

Scroll to Top