Hisar Loksabha Election Result 2024: कांग्रेस के जय प्रकाश ने बीजेपी के रणजीत सिंह चौटाला को हराया

Hisar Loksabha Election Result 2024: हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला हुआ। कांग्रेस के नेता जय प्रकाश ने बीजेपी के रणजीत सिंह चौटाला को हराकर जीत हासिल की। आज सुबह 12:11 बजे तक जय प्रकाश 7,743 वोटों से आगे थे और दोपहर 1:32 बजे तक उनकी बढ़त बढ़कर 25,172 हो गई। नतीजे आने तक यह बढ़त बरकरार रही और जय प्रकाश ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया।

यहां ससुर के सामने देवरानी और जेठानी भी चुनाव मैदान में थीं, जिससे चौटाला परिवार में सियासी जंग हो गई। हिसार लोकसभा क्षेत्र आजादी के बाद से ही महत्वपूर्ण रहा है। पहला लोकसभा चुनाव 1951 में हुआ था, जब यह संयुक्त पंजाब का हिस्सा था। पंजाब से अलग होने के बाद, 1967 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जन संघ के वाई सिंह ने चुनाव लड़ा था और उन्हें 54,635 वोट मिले थे।

जानकारी के अनुसार, हिसार लोकसभा सीट पर लगभग 15,58,281 वोटर्स हैं, जिनमें से 8,40,183 पुरुष और 7,18,095 महिला मतदाता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में 11,79,869 मतदाताओं ने मतदान किया था, और 75 फीसदी वोटिंग हुई थी। बृजेंद्र सिंह यहां के सांसद थे, जिन्होंने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस सीट पर लंबे समय तक भजनलाल और देवी लाल के परिवार का दबदबा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बृजेंद्र सिंह ने जननायक पार्टी के दुष्यंत चौटाला को हराया था। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के भव्य बिश्नोई रहे थे। हिसार लोकसभा सीट पर पिछले 20 साल से कांग्रेस को जीत नहीं मिली है।

2019 के चुनावों में, हिसार में 16,31,817 पंजीकृत मतदाता थे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह ने 6,03,289 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की थी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दुष्यंत चौटाला ने 2,89,221 वोट प्राप्त किए थे, लेकिन वे 3,14,068 वोटों से हार गए थे।

2014 के चुनावों की बात करें तो, हिसार निर्वाचन क्षेत्र में 15,17,606 पंजीकृत मतदाता थे। भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने 4,94,478 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की थी। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के कुलदीप बिश्नोई दूसरे स्थान पर थे, जिन्होंने 4,62,631 वोट प्राप्त किए थे और वे 31,847 वोटों से हार गए थे।

Share This Article
मैं सिद्धार्थ राव, एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हूँ, जो स्थानीय और हाइपरलोकल खबरों को कवर करता हूँ। मेरी रिपोर्टिंग की शैली में सच्चाई और निष्पक्षता की झलक मिलती है। हर समाचार की गहराई तक जाकर, उसे स्पष्ट और सटीक तरीके से प्रस्तुत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। मेरी मेहनत और निष्पक्ष दृष्टिकोण ने मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान दिलाई है।
Exit mobile version