Delhi: जनकपुरी में एक 1km लंबा तिरंगा यात्रा, देशभक्ति और उत्साह से भरी स्वतंत्रता दिवस की झलक

Delhi: देश आजादी का 78वां वर्षगांठ मनाते हुए उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में लोग अपनी-अपनी शैली में स्वतंत्रता के जश्न को बढ़ा रहे हैं। जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में इस दिन एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब एक किलोमीटर लंबा तिरंगा यात्रा के रूप में निकाला गया।

इस भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जो जनकपुरी के विभिन्न हिस्सों से तिरंगे को अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गानों की धुन पर लोग जोश और गर्व के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। विशेष रूप से, इस यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और लड़कियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सभी लोग इस विशाल तिरंगे को छूने और इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक थे।

जनकपुरी
जनकपुरी

Delhi: इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह थी कि यह एक किलोमीटर लंबा तिरंगा अपने आप में एक विशिष्ट प्रतीक था, जो जनकपुरी के हर कोने से होते हुए यात्रा में शामिल हुआ। लोगों ने इस तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ अपने सीने से लगाए रखा, और इस यात्रा को इलाके में एक नई पहचान दी।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों, मार्केट एसोसिएशन, मंदिरों, गुरुद्वारों, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने मिलकर सहयोग किया। सभी ने इस यात्रा को विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानते हुए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Delhi: स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे इस बात पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनके इलाके में इतनी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो दिल्ली के अन्य हिस्सों में देखने को नहीं मिली। तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया और देशभक्ति का जज्बा आसमान छूने लगा। मुस्लिम समुदाय ने भी इस तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और इसका हिस्सा बनकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बने।

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version