Karnal Loksabha Election Results 2024: बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर की जीत, कांग्रेस के बुद्धिराजा को हराया

Karnal Loksabha Election Results 2024: हरियाणा की हॉट सीट करनाल से बीजेपी प्रत्याशी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस को पछाड़ते हुए जीत हासिल की है। शुरुआती रुझानों में मनोहर लाल पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए हजारों वोटों की बढ़त बना ली।

मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने करनाल से हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा और मनोहर लाल खट्टर ने 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। मनोहर लाल की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले करनाल सीट पर बीजेपी के संजय भाटिया सांसद थे। 2019 के चुनाव में संजय भाटिया को लगभग 71.7% वोट मिले थे, और उन्होंने देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी, जिसमें वे कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 6 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

करनाल लोकसभा सीट में दो जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें करनाल जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र करनाल, असंध, नीलोखेड़ी, इंद्री, और घरौंडा शामिल हैं। पानीपत जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहर, समालखा, और इसराना शामिल हैं।

Share This Article
मैं सिद्धार्थ राव, एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हूँ, जो स्थानीय और हाइपरलोकल खबरों को कवर करता हूँ। मेरी रिपोर्टिंग की शैली में सच्चाई और निष्पक्षता की झलक मिलती है। हर समाचार की गहराई तक जाकर, उसे स्पष्ट और सटीक तरीके से प्रस्तुत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। मेरी मेहनत और निष्पक्ष दृष्टिकोण ने मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान दिलाई है।
Exit mobile version