Delhi पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रीमोनियल साइट पर महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था। इस ठगी का शिकार हुई महिलाओं में एक महिला जज भी शामिल हैं। आरोपी मुकीम अय्यूब खान (38), जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है, अब तक 50 से अधिक महिलाओं को धोखाधड़ी का शिकार बना चुका है। पुलिस ने आरोपी को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जब वह वडोदरा, गुजरात से दिल्ली पहुंचा था।
महिलाओं को सरकारी अधिकारी बताकर करता था ठगी
आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसने 2020 में पहली बार वैवाहिक वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया और खुद को एक सरकारी अधिकारी बताकर महिलाओं को ठगने लगा। आरोपी महिलाओं से नकदी, मोबाइल फोन, और गहने जैसे महंगे सामान ठगता था।
यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
महिलाओं से कैश और महंगे सामान की ठगी
अगर महिलाओं के पास महंगे सामान नहीं होते, तो वह नकदी की कमी या एटीएम के काम न करने का बहाना बनाकर उनसे पैसा ठगता था। आरोपी ने वडोदरा की एक तलाकशुदा महिला को भी अपना शिकार बनाया। ठगी की गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी आरोपी से बरामद किए गए हैं।
महिला जज भी बनी शिकार
आरोपी का शिकार ज्यादातर हाई प्रोफाइल मुस्लिम महिलाएं हुईं, जिनमें एक महिला जज भी शामिल हैं। आरोपी को क्राइम ब्रांच की एंट्री एक्सटोर्शन किडनैपिंग सेल ने गिरफ्तार किया है