Delhi: नरेला में पुलिस एनकाउंटर, 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 घायल

Delhi: बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में स्पेशल स्टाफ ने एक एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी।

व्यापारी को बंधक बनाकर मांगी फिरौती

गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने नरेला के एक आलू व्यापारी को बंधक बनाकर उससे फिरौती मांगी थी। व्यापारी ने डर के कारण उस समय FIR दर्ज नहीं करवाई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा उसी व्यापारी से रंगदारी मांगी, जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचित किया।

यूपी के रहने वाले हैं दोनों बदमाश

गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें

Exit mobile version