Delhi: न्यू सीलमपुर मार्केट में हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट, होटल मालिक पर किया हमला

उत्तर पूर्वी Delhi के थाना सीलमपुर क्षेत्र में न्यू सीलमपुर मार्केट में कल देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने बीकानेर स्वीट्स और एक होटल को अपना निशाना बनाया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

बीकानेर स्वीट्स में बदमाशों ने हथियार के बल पर लगभग ₹12,000 लूटे। होटल के मालिक ने जब उनका विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर हमला किया। पिछले दो दिन पहले भी ये बदमाश सोम होटल में लूटपाट कर चुके थे, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-16-at-5.21.33-PM.mp4

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। आरोपियों ने सोम होटल के मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना ने दुकानदारों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, और क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Exit mobile version