Noida: निजी यूनिवर्सिटी के पास हुई फायरिंग, बीए फर्स्ट ईयर छात्र को लगी गोली

Noida: थाना 126 क्षेत्र में सोमवार शाम को गोली चलने की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक एक निजी यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Noida: आपसी झगड़े के बाद चली गोली

पुलिस के अनुसार, घायल युवक का एक दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। तीन गाड़ियों में सवार हमलावरों ने यूनिवर्सिटी की रेड लाइट के पास बीए फर्स्ट ईयर के छात्र पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

रेड लाइट पर हुई इस फायरिंग की घटना से आसपास के लोग सहम गए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

Scroll to Top