Wikipedia कैसे करता है कमाई? जानें डोनेशन आधारित मॉडल और कंटेंट मॉनिटरिंग की कमी के बारे में

Wikipedia एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर को मुफ्त जानकारी प्रदान करता है, लेकिन इसके कंटेंट की सत्यता और निगरानी को लेकर हमेशा विवाद होते रहे हैं। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने Wikipedia के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया है। यह मामला न्यूज एजेंसी ANI से जुड़ा है, जहां Wikipedia पर ANI को सरकार का प्रोपेगेंडा टूल बताया गया। ANI ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया कि विकिपीडिया पर एजेंसी के बारे में गलत जानकारी दी गई और कुछ पेजों को एडिट करने की अनुमति दी गई थी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

ANI ने इस मामले में मानहानि का दावा किया और कोर्ट ने Wikipedia से उन तीन अकाउंट्स की जानकारी मांगी जो इन पेजों को एडिट कर रहे थे। हालांकि, विकिपीडिया ने समय पर यह जानकारी नहीं दी, जिसके बाद कोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया। विकिपीडिया ने देरी का कारण यह बताया कि उसकी यूनिट भारत में नहीं है, इसलिए जानकारी देने में विलंब हुआ।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

यह विवाद एक बार फिर यह सवाल उठाता है कि क्या Wikipedia अपने कंटेंट की उचित निगरानी करता है? विकिपीडिया, जो 300 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है और 6 मिलियन से अधिक आर्टिकल्स होस्ट करता है, का मॉडल डोनेशन आधारित है। यह प्लेटफॉर्म विज्ञापनों से कमाई नहीं करता, बल्कि डोनेशन और ग्रांट्स के जरिए संचालित होता है। हालांकि, इसके कंटेंट की विश्वसनीयता पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, क्योंकि इसे कोई भी यूजर एडिट कर सकता है, जिससे गलत जानकारी का प्रसार हो सकता है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Share This Article
मैं सुमित कुमार एक पत्रकार हूं जो सभी राज्यों की स्थानीय खबरों को कवर करता हूं। मेरे द्वारा रिपोर्ट की गई खबरें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाओं को उजागर करती हैं, जिससे जनता को सही और सटीक जानकारी मिलती है। मुझे पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज बनना और उनके मुद्दों को मुख्यधारा में लाना पसंद है।
Exit mobile version