Tips and Tricks: ठंड में जले और चिपचिपे बर्तन भी चमक उठेंगे, इन तरीकों से मिनटों में बिना मेहनत होंगे साफ

Tips and Tricks: बर्तन को धोने के लिए कई बार मन को मनाना पड़ता है क्योंकि ठंड इजाजत नहीं देती है बर्तन को छूने की। लेकिन छोटे-छोटे हैक्स (Winter Cleaning Hacks)

Tips and Tricks: बर्तन को धोने के लिए कई बार मन को मनाना पड़ता है क्योंकि ठंड इजाजत नहीं देती है बर्तन को छूने की। लेकिन छोटे-छोटे हैक्स (Winter Cleaning Hacks) की मदद से आप आसानी से बर्तन की सफाई (Dishwashing Tips) कर सकती हैं वो भी बिना ठंड का मुकाबला किए हुए। तो चलिए बताते हैं बिना रगड़े और मेहनत के कैसे अपने बर्तनों को नया बना सकती हैं। वो भी चंद मिनटो में। सर्दी के मौसम में बर्तन को धोने से पहले हाथों पर गल्फ लगा लें। इससे ना तो आपको ठंड लेगी और ना ही हाथ खराब होगा। गल्फ आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। अपनी जेब के अनुसार इसे खरीद सकती हैं। इसके साथ ही ज्यादा बर्तन इक्ट्ठा नहीं करें, बल्कि इसे हाथों हाथ धोते रहें।

गर्म पानी में बर्तन को भिगोकर रख दें

खाना खाने या बनाने के बाद बर्तन को गर्म पानी (Warm Water Soak) के टब में भिगोकर रख दें। इससे बर्तन पर लगी चिकनाई आसानी से हट जाएगी और हल्का डिश वॉश (Dishwashing) इस्तेमाल करके इसे आप चमका सकती हैं। मिनटों में बर्तन साफ हो जाएगा। ठंडे पानी (Cold Water) से चिकनाई नहीं हटती हैं। जिससे आपको बर्तनों को रगड़ना पड़ता है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

नमक से चमक उठता है जला हुआ बर्तन

जले हुए बर्तन (Clean Burnt Pans) को साफ करने में काफी वक्त लगता है। ठंड के मौसम में किचन में ज्यादा देर रहना काफी टॉचर से भरा होता है। ऐसे में बर्तनों को चमकाने के लिए नमक (Salt Cleaning Hack) का प्रयोग करें। जले हुए बर्तन को साफ करने में नमक सबसे प्रभावी चीज में गिना जाता है। इसलिए एक स्क्रब पैड पर पर्याप्त नमक लें और जले हुए बर्तन को हल्का सा रगड़ें। देखें बर्तन तुरंत साफ हो जाता है।

बिना घिसे हुए बर्तन को ऐसे चमकाएं

इस हैक (Cleaning Hacks) के जरिए बर्तन को बिना रगड़े साफ कर सकती हैं। इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे।

सबसे पहले सिंक की नाली को बंद कर दें।
बर्तन का जूठा हटाकर उसमें रख दें।
फिर पानी भर दें।
इसके बाद इसमें 2 कप विनेगर (Vinegar) डालें।
2 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) डाल दें।
15 मिनट तक बर्तनों को इसमें छोड़ दें। फिर इसे निकालकर सिर्फ पानी से धो दें। बिना रगड़े ही देखेंगे बर्तन बिल्कुल साफ हो चुके हैं।
Conclusion
सर्दियों में बर्तन धोना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन इन साधारण हैक्स की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने बर्तनों को चमका सकती हैं। गर्म पानी, नमक, विनेगर और बेकिंग सोडा जैसे सामान्य घरेलू वस्तुओं का उपयोग करके आप जले और चिपचिपे बर्तनों को आसानी से साफ कर सकती हैं। इन तरीकों से न केवल आपका काम आसान होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। अगली बार जब आपको ठंड में बर्तन धोने का मन न हो, तो इन हैक्स को आजमाएं और देखिए कि कैसे आपके बर्तन मिनटों में चमक उठते हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

क्या विनेगर और बेकिंग सोडा से बर्तन साफ करना सुरक्षित है?
हाँ, विनेगर और बेकिंग सोडा से बर्तन साफ करना पूरी तरह से सुरक्षित है और यह एक प्रभावी तरीका है।

क्या ठंडे पानी से बर्तन धोना उचित है?

ठंडे पानी से चिकनाई हटाना मुश्किल होता है, इसलिए गर्म पानी का उपयोग करना बेहतर होता है।

क्या मैं सभी प्रकार के बर्तनों पर नमक का उपयोग कर सकती हूँ?
नमक ज्यादातर बर्तनों पर सुरक्षित है, लेकिन नॉन-स्टिक पैन पर इसका प्रयोग सावधानी से करें।

गल्फ का उपयोग क्यों जरूरी है?

गल्फ आपके हाथों को ठंड से बचाता है और त्वचा को नुकसान से रोकता है।

क्या बेकिंग सोडा और विनेगर को एक साथ मिलाना सुरक्षित है?
बेकिंग सोडा और विनेगर को एक साथ मिलाना सुरक्षित है, और यह एक प्रभावी सफाई समाधान बनाता है।

क्या बार-बार गर्म पानी का उपयोग बर्तनों को नुकसान पहुँचा सकता है?
नहीं, बार-बार गर्म पानी का उपयोग बर्तनों को नुकसान नहीं पहुँचाता, बल्कि इसे अधिक प्रभावी ढंग से साफ करता है।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version