एड शीरन और Arijit Singh की ‘परफेक्ट’ रिहर्सल का BTS वीडियो वायरल, ‘तुम ही हो’ से शुरू हुई फैन फॉलोइंग

Arijit Singh: लंदन में 15 सितंबर को हुए एक कॉन्सर्ट में एड शीरन ने दर्शकों को तब सरप्राइज दिया जब वे अरिजीत सिंह के साथ मंच पर शामिल हुए। 11 अक्टूबर को एड शीरन ने इस खास शो की तैयारी का एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और अरिजीत सिंह उनकी हिट गाने ‘परफेक्ट’ की रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरिजीत, एड को गले लगाते हुए कहते हैं, “मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

लंदन कॉन्सर्ट के लिए एड शीरन और अरिजीत सिंह की रिहर्सल

BTS वीडियो वायरल, ‘तुम ही हो’ से शुरू हुई फैन फॉलोइंग

Arijit Singh: एड शीरन ने कैप्शन में बताया कि कैसे भारत यात्रा के दौरान उन्होंने ‘तुम ही हो’ सुना और तभी से अरिजीत सिंह के फैन बन गए। उन्होंने लिखा, “अरिजीत सिंह के साथ ‘परफेक्ट’ की रिहर्सल करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।” इस वीडियो को यूट्यूब पर फुल वर्जन में देखा जा सकता है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो ने वायरल होते हुए करीब 7 मिलियन व्यूज बटोर लिए। सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस खास साझेदारी पर जमकर प्यार बरसाया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

एड शीरन और अरिजीत सिंह के वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

एड शीरन ने मार्च में मुंबई, भारत में अपने ‘(मैथमैटिक्स)’ टूर का शानदार समापन किया था। इस इवेंट में अभिनेता और संगीतकार दिलजीत दोसांझ भी उनके साथ मंच पर आए थे, जिन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। दोनों कलाकारों ने दोसांझ के हिट गाने ‘लवर’ को साथ में परफॉर्म किया, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह फैल गया।

और पढ़ें

Exit mobile version